{"_id":"5c1ea37bbdec22572a20e02c","slug":"131545511803-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 मेधावियों को मिलेंगे 76 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 मेधावियों को मिलेंगे 76 मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में 29 दिसंबर को होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह में 50 मेधावियों में 76 पदकों का वितरण होगा जबकि बीटेक, बीफार्मा, एमटेक, एमफार्मा आदि कक्षाओं के 1190 छात्रों को उपाधियां दी जाएंगी। इसके अलावा समारोह में दो छात्र प्रेसिडेंट और डायरेक्टर मेडल से भी नवाजे जाएंगे।
स्वतंत्रता भवन में सुबह 11 बजे से होने वाले समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य अतिथि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी होंगे जबकि अध्यक्षता निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन करेंगे। कुलसचिव ने बताया कि दोपहर ढाई बजे से स्नातकों को उपाधियां दी जाएंगी। इसके पहले 28 दिसंबर की शाम चार बजे से पूर्वाभ्यास भी स्वतंत्रता भवन में ही होगा। बताया कि पीएचडी, एमटेक/एमफार्म, आईडीडी/आईएमडी व बीटेक/बीफार्म के छात्रों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। संस्थान स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए दो छात्रों को प्रेसिडेंट और डायरेक्टर मेडल मिलेगा। वर्ष 2018 में इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग विभाग से बीटेक के छात्र रामपाल सिंह को सर्वाधिक दस स्वर्ण और एक रजत पदक मिलेगा।