{"_id":"5c043fbabdec224169397500","slug":"131543782330-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में पिटाई से छात्रा के कान का पर्दा फटने के मामले में चीफ प्रॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों ने आंदोलन और तेज कर दिया है। रविवार को छात्रों ने बीएचयू विश्वनाथ मंदिर और सिंहद्वार पर चीफ प्रॉक्टर का पुतला फूंका और पर्चे बांटें। पर्चे में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह के कार्यकाल में हुई चंदन चोरी, छात्रों के निष्कासन, नर्सिंग छात्रा की पिटाई सहित नौ बिंदुओं को शामिल करते हुए कुलपति से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।
पिटाई से कान का पर्दा फटने की शिकायत नर्सिंग की छात्रा ने शनिवार को लंका थाने में दी थी। इसके बाद शाम को चीफ प्रॉक्टर ने भी नर्सिंग के पांच छात्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। हालांकि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है मगर इससे नाराज छात्रों ने अपना आंदोलन और तेज कर दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के सामने छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर का पुतला फूंका। इसके बाद शाम चार बजे फिर सिंहद्वार पर भी छात्रों ने पुतला फूंककर चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लोगों में विश्वविद्यालय में घटी घटनाओं पर आधारित पर्चा भी बांटा गया। दूसरी ओर समाजवादी छात्र सभा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई के बैनर तले केंद्रीय कार्यालय पर चल रहा छात्रों का धरना तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। छात्रों ने बताया कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन मांगों पर लिखित कार्रवाई नहीं करता है तब तक धरना जारी रहेगा।