फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रेम संबंध में युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

प्रेम संबंध में युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

Tue, 04 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
प्रेम संबंध में युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास
भदोही। प्रेम प्रपंच में एक युवती ने सोमवार को सुबह आत्महत्या का प्रयास किया। युवती ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया और पंखे में कपड़ा बांध कर झूलने वाली थी कि घर वालों ने रोशनदान तोड़कर उसे बचा लिया। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उससे पूछताछ की। मामला कस्बे के एक मोहल्ले का है। युवती काफी समय से मोहल्ले के ही युवक प्रेम करती थी। दोनो वैवाहिक बंधन में बंधना चाहते थे लेकिन घर वाले राजी नहीं थे। बताया जाता है कि घर वालों के रवैये से क्षुब्ध युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। वह जान देने के लिए पंखे से सहारे कपड़े का फंदा तैयार कर रही थी। इसी बीच घर वालों को इसका आभास हुआ तो अफरातफरी मच गई। लोगों ने पहले दरवाजा खोलवाने का भरसक प्रयास किया लेकिन उसने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। अंतत: लोगों ने रोशनदान को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और उसे बचाया। इस बीच डायल-100 पर फोन कर घर वालों ने पूरा मामला बताया तो कोतवाली पुलिस भी मोहल्ले में पहुंची और मामले की छानबीन की। इस बावत कोतवाल नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि लड़का और लड़की के परिजन दोनो की शादी कराने के लिए तैयार थे। इसलिए उन्हें अपने ढंग से जीवन जीने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed