{"_id":"5b88510642c79246683602bf","slug":"131535660294-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में 21 ने कराया कॉन का आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में 21 ने कराया कॉन का आपरेशन
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जरूरतमंदों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से आई लाइफ लाइन एक्सप्रेस में तीन दिन में 21 लोगों ने कान का ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन के बाद सभी को चौकाघाट स्थित आयुर्वेद कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां अगले दिन चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद जरूरत पड़ने पर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार और इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में मिल रही, इस सुविधा के तहत सात सितंबर तक फाउंडेशन की टीम लोगों का जांच, इलाज करेगी। गुरुवार को काशी रेलवे स्टेशन पर लगे शिविर में डॉक्टरों ने जांच की और जरूरत पड़ने पर चार लोगों का ऑपरेशन किया। फाउंडेशन के चीफ ऑपरेटिंग आफिसर ई जे जोसेफ ने बताया कि तीन दिन में कान की बीमारी वाले 500 लोगाें ने पंजीकरण कराया, जिसमें 90 लोगों को चिकित्सकों की सलाह पर मशीन दिया गया, जबकि 21 का ऑपरेशन हुआ। इसके अलावा बाकी लोगों को जरूरी सुझाव, दवाइयां दी गई। लाइफ लाइन एक्सप्रेस से जुड़े अमित ने बताया कि कान के रोगियों का ऑपरेशन तीन सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद आर्थोपेडिक, प्लास्टिक सर्जरी और दांतों से जुड़ी बीमारियों की जांच होगी। सात सितंबर तक दांत के मरीजों के परीक्षण के बाद सफाई, दांत में फिलिंग करना और सड़े दांत निकाले जाएंगे।
---
दो सितंबर से पोलियो, कटे फटे होठ का परीक्षण
लाइफ लाइन एक्सप्रेस में दो सितंबर से कटे फटे होठ, जलने के बाद संकुचन और पोलियो से ग्रसित लोगों का परीक्षण किया जाएगा। इसमें दो से तीन सितंबर तक परीक्षण किया जाएगा और चार से पांच सितंबर तक चिकित्सकों की सलाह पर ऑपरेशन भी होगा।
विज्ञापन
---
टाटा कैंसर की टीम करेगी मरीजों की जांच
लाइफ लाइन एक्सप्रेस में कैंसर रोगियों की जांच के लिए मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल की टीम आएगी। ओपीडी में परीक्षण कराने के बाद चयनित कैंसर रोगियों को डॉक्टर उन्हें देखेंगे। तीन सितंबर तक कैंसर रोगियों को निशुल्क परामर्श और चयनित रोगियों का इलाज किया जाएगा।