फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 31 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
वाराणसी। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को अर्दली बाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने में सभा के दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि का विरोध करते हुए सत्ता में आई थी और आज उसी के शासनकाल में सिलेंडर का मूल्य नौ सौ रुपये के पार पहुंच चुका है। डीजल और पेट्रोल के दाम भी मनमाने ढंग से बढ़ रहे हैं। इससे जनता के ऊपर बहुत ज्यादा बोझ बढ़ा है। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है। रुपया जिस तरह से गिर रहा है निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में महंगाई और तेजी से बढ़ेगी। धरने के दौरान जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केसरी, सतीश चौबे, प्रमोद पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र क पूर, शालिनी यादव, विजय शंकर पांडेय, फसाहत हुसैन, शहाबुद्दीन लोदी, हसन मेंहदी कब्बन, विनय शादेजा, मनीष चौबे, देवेंद्र सिंह, अतुल मालवीय, आशीष पाठक, रीते पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed