{"_id":"5b86eeaa42c79246633fe3f8","slug":"131535569578-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ के खिलाफ लामबंद हुए सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ के खिलाफ लामबंद हुए सभासद
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बाजार। नगर पंचायत के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी सोनल जैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभासदों ने ईओ पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि जब से उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया है, तब से विकास कार्य ठप हैं। सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। बुधवार को पंचायत कार्यालय में बैठक कर सभासदों ने उनके स्थानांतरण की मांग की। तय किया गया कि गुरुवार को डीएम राजेंद्र प्रसाद और विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी से मिल कर स्थिति से अवगत कराएंगे। साथ ही ईओ के स्थानांतरण होने तक पंचायत का बहिष्कार करने करेंगे। बैठक में सभासदों ने कहा कि हम लोग अपने-अपने क्षेत्र की जनता द्वारा से सदन में भेजे गए हैं ताकि उनकी समस्याओं का निदान और विकास कार्य कराएं लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। कहा कि सारे विकास कार्य ठप हैं। साफ-सफाई नहीं हो रही है, जिससे मोहल्लों में कूडे के ढेर लगे हुए हैं। ट्रैक्टर खराब है और राजस्व वसूली भी रुकी हुई है। यही नहीं, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र भी नहीं बन रहे। सभासदों ने कहा कि वे अपनी बात रखते हैं तो ईओ अनसुनी कर देती हैं। ऐसे में सभासदों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई। तय हुआ कि यदि 10 दिन में स्थानांतरण नहीं हुआ तो वे सामूहिक इस्तीफा देंगे। बैठक में शमसुद्दीन अंसारी, परमानंद मौर्य, खोवा सोनकर, गुड़िया नरेश, फिरोजा शाहिद, नीलम सुरेश मिश्र, दीना सोनकर, सुरेंद्र चौहान, विमल जायसवाल, वाजिद अली, राजकुमार गुप्ता बावन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन