फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शौच के लिए गई बालिका से छेड़खानी

शौच के लिए गई बालिका से छेड़खानी

Tue, 28 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
शौच के लिए गई बालिका से छेड़खानी
औराई। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को शौच के लिए जा रही बालिका के साथ शोहदों से छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने बालिका के चाचा और भाई पर हमला बोल दिया। इससे वे घायल हो गए। जानकारी मिलने के बाद गांव वालों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग निकले। औराई थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका सोमवार को शौच के लिए सिवान की ओर जा रही थी। परिजनों के अनुसार औराई थानाक्षेत्र के कोठरा गांव के तीन लड़के रास्ते में उसके साथ छेछ़खानी करने लगे। बालिका के शोर मचाने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे बालिका के चाचा महेश सिंह और भाई राज सिंह पर मनबढ़ों ने हमला बोलकर घायल कर दिया। मामले की जानकारी होते ही दर्जनों की संख्या में गांव वाले भी पहुंच गए। गांव वालों को आते देख शोहदे मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर इलाके में गहमागहमी बढ़ गई। दिनदहाड़े इस तरह की घटना से लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष देखा गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों पर पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पढ़ताल में जुट गई। इस घटना को लेकर गांव में पूरे दिन चर्चा का बाजार गरम रहा। वहीं इस तरह की घटना को लेकर लोगों में भय के साथ-साथ नाराजगी भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed