{"_id":"5b3fd05c4f1c1b82698b49a6","slug":"131530908764-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार प्रेमी के ससुर व चचेरी सास पर भी हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तार प्रेमी के ससुर व चचेरी सास पर भी हत्या का मुकदमा
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंका थाना अंतर्गत राजेंद्र बिहार कॉलोनी मोड़ स्थित होटल यूएस रेजिडेंसी के तीसरे तल से गिर कर जान गंवाने वाली युवती केे मामले में उसके शादीशुदा प्रेमी वेद प्रकाश सिंह को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। होटल की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लंका थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में वेद प्रकाश के ससुर और चचेरी सास का नाम भी पुलिस ने जोड़ा है। दर्ज मुकदमे में बलवा, विधि विरुद्ध जमाव सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। इसके साथ ही होटल यूएस रेजिडेंसी का लाइसेंस निरस्त करने के लिए लंका इंस्पेक्टर ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है।
चार जुलाई की दोपहर 21 वर्षीय युवती को लेकर रोहनिया थाना अंतर्गत जगरदेवपुर निवासी वेद प्रकाश होटल यूएस रेजिडेंसी गया था। दोनों होटल स्टाफ के साथ तीसरे तल पर कमरा नंबर 301 देखने गए। इसी दौरान वेद प्रकाश के पिता, पत्नी, साली, सास, ससुर और चचेरी सास भी पहुंच गए और युवती से कहासुनी के साथ ही मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान तीसरे तल के हाल की खिड़की का शीशा खुला और युवती जमीन पर गिरी पड़ी मिली। घटना को लेकर युवती के पिता की तहरीर पर वेद प्रकाश सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को मारपीट कर वेद और अन्य ने हत्या की नीयत से जमीन पर फेंक दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि विवेचना जारी की है। सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।