फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शिक्षा को फैशन से नहीं पैशन से लें

शिक्षा को फैशन से नहीं पैशन से लें

Sun, 01 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा को फैशन से नहीं पैशन से लें
यूपी कॉलेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी (आरएसएमटी) में शनिवार को डायरेक्टर्स कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। ‘भारत में तकनीकी शिक्षा : चुनौतियां, अवसर व दृष्टिकोण’ विषयक कॉनक्लेव में बतौर मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था के कुछ अंग अति विकसित हैं, वहीं कुछ अत्यंत कमजोर अवस्था में। हमारी शिक्षा व्यवस्था ने ज्यादा से ज्यादा स्कॉलर तो दिए हैं पर सक्षम प्रतिभा का हमेशा अभाव रहा।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा को फैशन की जगह पैशन से लें। कहा कि तकनीकी और प्रबंध शिक्षा के लिए भारतीय परिप्रेक्ष्य में नीतियां बनानी होंगी। भारतीय नीति नियंताओं को आत्म निरीक्षण करने की जरूरत है। उन्होंने परंपरागत ज्ञान और संस्कृति को तकनीकी के साथ जोड़ने का आह्वान किया। महामाया प्राविधिक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एसके काक ने कहा कि तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थाआें को आधुनिकतम और अद्यतन सोच से लैस कर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि उदय प्रताप एजूकेशन सोसाइटी के प्रबंधक समिति के सदस्य प्रो. एनके सिंह ने कहा कि संस्कृति और मानवीय मूल्यों को तकनीक से जोड़ने की जरूरत है। स्वागत आरएसएमटी के निदेशक डॉ. डीबी सिंह ने किया। संचालन नीतू रंजन अग्रवाल ने किया। कॉनक्लेव में डॉ. प्रीति सिंह, संजय सिंह, महेश प्रताप सिंह, अनुराग सिंह, स्नेहा सिंह, प्रीति नायर, रामेश्वरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed