{"_id":"5b37eed94f1c1b6c4d8b985e","slug":"131530392281-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों का तैयार होगा डाटा बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों का तैयार होगा डाटा बैंक
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों का डाटा बैंक तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शासन के आदेश पर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध संस्कृत विद्यालय और महाविद्यालयों का डाटा तैयार किया जाएगा। इसके लिए कुलपति के आदेश पर दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विद्यालय और महाविद्यालायों का डाटा तैयार करके शासन को भेजेगी। इस सूची को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से वर्तमान में 12 सौ से अधिक संस्कृत विद्यालय और महाविद्यालय सम्बद्ध है। शासन की ओर से सम्बद्ध स्नातक और परास्नातक महाविद्यालयों की सूची तैयार कराई जा रही है। इसके साथ ही महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारियों का भी ब्योरा तैयार हो रहा है। महाविद्यालयों की सभी सूचनाएं आनलाइन भी की जाएंगी। कुलपति ने इसके लिए प्रो. शैलेश कुमार मिश्रा और डॉ. रविशंकर पांडेय की दो सदस्यीय समिति बनाई है। यह समिति महाविद्यालयों के श्रेणी निर्धारण के साथ-साथ श्रेणी अनुसार अध्यापकों की सूची भी तैयार करेगी।