{"_id":"5b37edec4f1c1b694d8b94d0","slug":"131530392044-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल प्रयोग कर खाली कराए गए सात सरकारी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल प्रयोग कर खाली कराए गए सात सरकारी आवास
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम इस समय अतिक्रमण और अपने जमीनों पर से कब्जा हटाने को लेकर अभियान चला रहा है। शनिवार को भी शहर के कई इलाकों में अभियान चलाया गया, इसमें जहां सरकारी आवासों पर कब्जा हटाया गया, वहीं लहुराबीर से मैदागिन तक पूरा अतिक्रमण हटा दिया गया।
नगर आयुक्त के आदेश पर यह अभियान नगर के नदेसर और मैदागिन में चलाया गया। इसमें नगर निगम के आवासों पर उनके कर्मचारियों के परिवार रह रहे थे। इसको लेकर शिकायतें हुई थी। इसको देखते हुए तहसीलदार विनय कुमार और बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मिलकर सभी आवासों को खाली करा दिया। काफी मशक्कत के बाद आवास खाली कराए गए। तहसीलदार ने बताया कि इस अभियान में कुल सात आवासों को बल पूर्वक खाली कराया गया है। बताया कि इसके लिए कई बार नोटिस जारी हुआ, लेकिन किसी ने अपना मकान खाली नहीं किया था।