{"_id":"5b1302164f1c1ba36e8b5e95","slug":"131527972374-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबतपुर फ्लाईओवर मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबतपुर फ्लाईओवर मामले की जांच शुरू
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बाबतपुर फोरलेन फ्लाईओवर की नट मुड़ने से शटरिंग समेत कंक्रीट नीचे गिरने के मामले की जांच प्रशासन ने शुरू कर दी है। मामले में प्रशासन सेतु निगम के इंजीनियरों की भी मदद लेगा। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने निर्माण स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के साथ ही निर्माण कार्य फिर शुरू करा दिया है। निर्माण में जुटे मजदूरों को भी सुरक्षा उपकरण दिए गए हैं। बैरिकेडिंग के जरिए निर्माण क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
शुक्रवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग गिर गई थी। घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी आसपास के लोग टूटी शटरिंग देखने मौके पर पहुंचते रहे। हालांकि बैरिकेडिंग करा दिए जाने के साथ ही लोगों को निर्माण क्षेत्र से पहले ही रोक दिया जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पंकज सिंह ने बताया कि निर्माण एरिया में इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं। इस बारे में कंसल्टेंट से एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी गई है। घटना के बाद काम शुरू करा दिया गया है। जून तक काम पूरा करा लिया जाएगा। मौजूदा समय 87 प्रतिशत काम कराया जा चुका है। 468 करोड़ की इस फोरलेन योजना के मूर्तरूप लेने के बाद बाबतपुर से शहर की आवाजाही आसान हो जाएगी। समय और्र इंधन दोनों की बचत होगी।