फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पांच पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया

पांच पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया

Thu, 10 May 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पांच पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया
मुगलसराय। बंगलूरू में आयोजित 20वें नेशनल टूर्नामेंट में नगर के जेबी कराते क्लब के छह खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इसमें तीन ने गोल्ड व दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया है वहीं, एक खिलाड़ी ने अपने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट फाइटर का अवार्ड हासिल किया। पदक लेकर शहर वापस लौटे विजेताओं का खिलाड़ियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

क्युकुशिनकाईकान के तत्वाधान में बीते पांच व छह मई को बंगलूरू में 20वां नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इसमें नगर के जेबी कराते क्लब से 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। अंडर 15 इयर कैटेगरी में दिव्यांश पांडेय ने बेस्ट फाइटर का अवार्ड प्राप्त कर सबका दिल जीत लिया। वहीं सहजौर के जागबली सिंह की लड़की आकांक्षा सिंह ने ओपन भार वर्ग में चैंपियन होकर पूरे चंदौली जिले का नाम रोशन किया। इसी भार वर्ग में कुमारी ईशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कम भार वर्ग में भुपौली के सूर्यकांत ने डेंजर फाइट करते हुए सभी प्रतिद्वन्दियों को हराते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं सुभाष चौहान ने तीसरा स्थान अपने नाम किया और मिडिलवेट में सुनील कुमार ने चैंपियन का खिताब हासिल किया। जेबी कराटे क्लब के कोच सैंसी सुनील सिंह ने कहा कि जो भी बच्चे चैंपियन हुए हैं वह अगस्त माह के अंत में सिंगापुर में होने वाले एशियन टूर्नामेंट के लिए जाएंगे। कहा कि जिले के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर समूचा जिले को गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed