{"_id":"5aeb5cb04f1c1b9e098b7ebe","slug":"131525374128-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बीडीओ गैरहाजिर, डीएम ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बीडीओ गैरहाजिर, डीएम ने दिया नोटिस
Updated Fri, 04 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने लापरवाह अधिकारियों के पेच कसे। कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली को तत्काल सुधारें। अधीनस्थों के भरोसे काम छोड़कर फर्जी आंकड़ेबाजी से बाज आएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बैठक में अनुपस्थित रहने पर अभोली और भदोही के खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
डीएम ने कहा कि पारदर्शी किसान योजना अंतर्गत पंजीकृत कृषकों को प्रत्येक दशा में कृषि निवेश, अनुदानित बीज, कृषि उपकरणों से किसानों को लाभान्वित कराएं। बैठक में खंड विकास अधिकारी अभोली और खंड विकास अधिकारी भदोही अनुपस्थित थे। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही सभी खंड विकास अधिकारियों को हिदायत दी कि मनरेगा के कार्य की प्रगति लक्ष्य के मुताबिक माह के अंत तक अवश्य करा दें। कहा कि वरुणा और समधा ताल के कार्यों की डेली मॉनीटरिंग संबंधित बीडीओ करें। विकास कार्य हर हाल में समय सीमा के भीतर पूरे कराएं। अधिशासी अभियंता बिजली को निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। कहा कि जनपद में जहां भी खराब ट्रांसफार्मर हो, उसे तत्काल बदला जाए। वहीं, अधिशासी अभियंता नलकूप को भी निर्देश दिया है कि सर्वे कराकर यांत्रिक अथवा बिजली के दोषों से नलकूप खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराएं। सीएमओ को सीएचसी और पीएचसी में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता की हिदायत दी। इस अवसर पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, पीडी आरएन सिंह, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह, बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी, डीएसओ संजय पांडेय, संख्या अधिकारी संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।