{"_id":"5acfb6984f1c1b483d8b4d16","slug":"131523562136-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने पीपा पुल से गंगा में छलांग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने पीपा पुल से गंगा में छलांग लगाई
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज/लालानगर। रामपुर गंगा घाट पर बने पीपा पुल से बृहस्पतिवार को एक छात्रा ने बीच गंगा में छलांग लगा दी। इससे वहां आने-जाने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर छात्रा की तलाश शुरू कर दी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद छात्रा का शव बरामद किया गया।
कक्षा आठ की छात्रा आरती (15) पुत्री शिवशंकर उर्फ दारा माझी निवासी जोपा थाना विंध्याचल मिर्जापुर बृहस्पतिवार को दोपहर में गंगा स्नान के लिए घर से निकली। बताते हैं कि उसने रामपुर घाट पर बने पीपा पुल के बीच में आकर गंगा में छलांग लगा दी। उसको गंगा में कूदते देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद जुटी भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद मिर्जापुर जिले की पुलिस के साथ-साथ गोपीगंज की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर छात्रा की खोजबीन शुरू कराई। गंगा में जाल डाल कर गोताखोर घंटों तलाशते रहे लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चला। शाम को करीब चार बजे के बाद कुछ दूरी पर छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे छात्रा के परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज कराया जा रहा था।