{"_id":"5acd138c4f1c1b133d8b4724","slug":"131523389324-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े नौ करोड़ से होगा घोसिया का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े नौ करोड़ से होगा घोसिया का विकास
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसिया। नगर पंचायत घोसिया बोर्ड की दूसरी बैठक मंगलवार को गहमागहमी के बीच हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष रजिया नुमान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में साढ़े नौ करोड़ से अधिक का बजट ध्वनिमत से पारित किया गया। इससे नगर की सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
घोसिया चेयरमैन रजिया नुमान ने कहा कि नगर में विकास की जो योजनाएं चल रही हैं, उनका काम 60 से 70 फीसदी पूरा हो चुका है। जो कार्य बचे हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2018-19 के विकास के लिए बजट पारित किया गया है। बजट में गत वर्ष की अवशेष राशि तीन करोड़ 26 लाख 53 हजार 329 रुपये और इस वित्तीय वर्ष की अनुमानित आय छह करोड़ 24 लाख 65 हजार को मिलाकर नौ करोड़ 51 लाख 18 हजार के सापेक्ष नौ करोड़ 50 लाख 65 हजार का बजट पारित किया गया। इसमें 52 हजार 905 रुपये बचत का प्रावधान किया गया है। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत में स्वीकृत 100 सोलर लाइटों में 60 लग गई हैं, 40 शेष हैं, जिन्हें जरूरमंदों के यहां लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान नगर पंचायत के सभासदों ने गृह कर का मामला उठाया। इस पर बोर्ड ने कहा कि गृहकर निर्धारण की कार्यवाही की जाएगी। चेयरमैन ने सफाई कर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जिनकी उपस्थिति 25 दिन से कम रहेगी, उसका वेतन रोका जाएगा। बैठक का संचालन एसडीएम औराई केशवनाथ गुप्ता ने की। इस मौके पर विजय शंकर दूबे, जिलेदार सिंह, संतोष, सुनील, वंश नारायण, काजू आदि मौजूद रहे।