{"_id":"5a9afd714f1c1b4e588bba54","slug":"131520106865-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज नगर के राजमार्ग पर स्थित रेडीमेड कपड़े के शोरूम में विद्युत शार्ट शर्किट से शनिवार को लगी आग से एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद भी अग्निशमन दल मौके पर नहीं पहुंच सका। नागरिकों ने किसी तरह आग पर काबू पाया हालांकि तब तक काफी सामान जल चुका था।
शनिवार की भोर में गोपीगंज नगर के वार्ड नंम्बर 16 जीटी रोड पर स्थित दुकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकान के पीछे के ही कमरे में मकान मालिक पप्पू पंजाबी सोए थे। भोर में जब दुकान के अंदर से आग की लपटें निकलते देखा तो उन्होंने फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक सुजातपुर निवासी संजय पोहिला को सूचना दी। पड़ोसियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लोगों का आरोप था कि सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची। आग से दुकान के फर्नीचर और कपड़े आदि जलकर राख हो गए। दुकान मालिक ने बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।