{"_id":"5a9afc754f1c1b4e588bba51","slug":"131520106613-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के लिए प्रशांत को उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के लिए प्रशांत को उतारा
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। भदोही विकास खंड के ब्लाक प्रमुख पद के लिए होने वाले उप चुनाव में भाजपा ने जोगीपुर से निर्वाचित बीडीसी प्रशांत कुमार सिंह उर्फ चिट्टू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी की संस्तुति पर प्रदेश नेतृत्व ने प्रशांत के नाम की घोषणा की है।
जानकारी हो कि गत जनवरी माह में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख बाल विद्या विकास के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद पद से बर्खास्त कर दिए गया था। इसके बाद से ब्लाक प्रमुख पद रिक्त चल रहा था। गत दिनों डीएम विशाख जी ने चुनाव की अधिसूचना जारी की थी जिसके मुताबिक सात मार्च को नामांकन, आठ मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी और नौ मार्च को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान तथा उसके पश्चात मतगणना होगी। भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब लोगों को पद पर किसी अन्य दल के प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है। फिलहाल अब तक कोई अन्य प्रत्याशी सामने नहीं आया है। संभव है कि एक दो दिन में दूसरा प्रत्याशी सामने आ सकता है।