{"_id":"5a89e2664f1c1b28428b6136","slug":"131518985830-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीरेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीरेका
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्राणसी। डीजल रेल इंजन कारखाना स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय 37वीं पुष्प एवं सब्जी प्रदर्शनी रविवार को संपन्न हो गई। प्रदर्शनी में बोगनविलिया, पैंजी, सालविया, गेंदा, विगोनिया, डहेलिया की दुर्लभ प्रजातियों तथा शादी के मंडप ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। समापन पर मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक बिमल राउत ने पुरस्कार वितरण किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर डीरेका प्रथम जबकि काशी हिंदू विश्वविद्यालय को उपविजेता घोषित किया गया। उन्होंने डीरेका निवासियों से हरे-भरे परिसर के सुरम्य वातावरण को और अधिक साफ. सुथरा बनाए रखने की अपील की ।
प्रदर्शनी में 18 रनिंग चैलेंज ट्रॉफी रखी गई थी जिसमें डीरेका एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय को तीन-तीन, जिला उद्यान अधिकारी वाराणसी, पूर्वोत्तर रेलवे तथा वन विभाग सारनाथ को दो-दो तथा केंद्रीय कारागार, बीएचईएल, हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस मेसर्स, अवध कंस्ट्रक्शंस, डीरेका अधिकारी अतुल कन्नौजिया तथा डीरेकाकर्मी ऊषा रानी को एक-एक शील्ड मिला। इसके अतिरिक्त शादी के सुंदरतम मंडप के लिए मेसर्स अवध कंस्ट्रक्शंस को एक शील्ड प्रदान की गई। इसके साथ ही कुल सचिव, काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से प्रदर्शित लार्वसमिटिंग प्रजाति के गुलाब को किंग ऑफ दि शो एवं कुलपति बीएचयू की प्रदर्शित जवाहर प्रजाति के गुलाब को क्वीन ऑफ दि शो का पुरस्कार मिला। इसके पूर्व डीरेका महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं ने टाइप एक से लेकर टाइप फोर तक के आवासों की उत्तम गृह सज्जा एवं किचन गार्डेन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य सामग्री प्रबंधक लोको एसके जैन, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर एके सिंह, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सामग्री एसके कटियार सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी का स्वागत उप मुख्य इंजीनियर राहुल श्रीवास्तव ने किया। वरिष्ठ इंजीनियर जीसी गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर अभिनंदन किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ इंजीनियर नेता प्रसाद ने किया। कार्यक्रम का संचालन अमलेश श्रीवास्तव व कविता मिश्रा ने किया।