फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गुब्बारे फटने से पांच बच्चे झुलसे

गुब्बारे फटने से पांच बच्चे झुलसे

Fri, 16 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
गुब्बारे फटने से पांच बच्चे झुलसे
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के मवैया थानसिंह गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को गुब्बारों के फटने से पांच बच्चे झुलस गए। इनमें एक बच्चा अन्य की अपेक्षा अधिक झुलसा है। गुब्बारों का गुच्छा उड़ते हुए आकर गंगा घाट पर गिरा था। गुब्बारे ‘यू’ आकार के एक थर्माकोल से बंधे थे। उस पर अंग्रेजी में एनुअल एथलेटिक्स-2017-18 शुआट्स लिखा था। शुआट्स इलाहाबाद के नैनी की एक शिक्षण संस्था है, जहां दो दिनी एथलेटिक्स गुरुवार से ही प्रारंभ हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। झुलसे बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लखनपुर बदरांव गांव निवासी एक वृद्ध के निधन के बाद मवैयाथान सिंह गंगा घाट पर दाह संस्कार चल रहा था। संस्कार में शामिल होने के लिए गांव के कुछ बच्चे और किशोर भी घाट पर गए थे। इसी बीच गुब्बारों का एक गुच्छा उड़ते हुए आया और घाट पर गिरकर झाड़ी में फंस गया। गुच्छे में तकरीबन 150 गुब्बारे थे। झाड़ी में रंग-बिरंगे गुब्बारे देख बच्चे दौड़ पड़े और गुब्बारों के लिए छीना झपटी करने लगे। इसी दौरान गुब्बारे फूट गए और उसमें से आग निकली, जिससे सचिन पाल (15), साहिल भारतीय (10), फली भारतीय (14), बबुआन भारतीय (10) और कुलदीप भारतीय (14) झुलस गए। घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। घायल बच्चों ने बताया कि गुब्बारों के फटने से आग की लपटें निकलीं, जिसकी चपेट में आने से वे झुलस गए। साहिल अन्य की अपेक्षा अधिक झुलसा है। ग्रामीणों ने बताया कि फटे गुब्बारों के पास एक टूटा थर्माकोल पड़ा था, मिला जिसमें गुब्बारे बांधे गए थे। उस पर अंग्रेजी में एनुअल एथलेटिक्स-2017-18 शुआट्स लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed