{"_id":"5a7b55ba4f1c1b8f268b8bd8","slug":"131518032314-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मांगा जवाब
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी। सीडीपीओ डीघ सुजीत कुमार सिंह ने बुधवार को सुबह 11 बजे डीघ ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत केवटाही के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय के परिसर में संचालित हो रहे दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर अचानक सीडीपीओ पहुंचे तो खलबली मच गई। आंगनबाड़ी केंद्र दो पर कार्यकर्ता के अनुपस्थित मिलने पर उससे जवाब मांगा गया है।
सीडीपीओ ने पड़ताल शुरू की तो लापरवाही और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लचर रवैये की पोल एक-एक कर खुलती गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रथम उमा देवी के केंद्र के अभिलेख के पड़ताल में खामी नजर आई। छात्र उपस्थिति पंजिका भी अपूर्ण पाई गई। इस पर सीडीपीओ ने फटकार लगाते हुए भविष्य में गलती न करने की चेतावनी दी। वहीं कमरे में टाइल्स लगे होने के बावजूद गंदे फर्श को देख सहायिका फूलपत्ती देवी को डांटा। आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय की पड़ताल में भारी गड़बड़ी मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता देवी अनुपस्थित मिलीं। बिना बच्चों, बिना रजिस्टर, बिना अभिलेख, बिना पोषाहार के सेंटर चला रही सहायिका ममता देवी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के हफ्तों से नहीं आने, पोषाहार आदि का वितरण न करने के साथ झाड़ू और दरी तक की व्यवस्था न करने का आरोप उन पर लगाया गया। वहीं, ग्राम प्रधान सूर्यनारायण पांडेय ने सीडीपीओ से कार्यकर्ता सरिता देवी की लापरवाही से अवगत कराते हुए नाराजगी व्यक्त की। इस पर सीडीपीओ ने पत्र जारी कर जवाब तलब किया है और कार्रवाई की चेतावनी दी है।