फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मारवाड़ी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा

मारवाड़ी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा

Fri, 02 Feb 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
मारवाड़ी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा
वाराणसी। गोदौलिया स्थित मारवाड़ी हिंदू अस्पताल में शुक्रवार को नवजात की मौत पर परिवारीजनों ने हंगामा किया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बड़ी पियरी निवासी अशोक यादव ने अपनी पत्नी नीतू को 29 जनवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया था। अशोक ने बताया कि 31 जनवरी को देर रात महिला को जब दर्द होने लगा तो डॉक्टरों को बुलाया गया लेकिन वह आए नहीं और ड्रिप चढ़ाने को बोल दिया। इस बीच एक फरवरी की सुबह 5.30 बजे महिला को नार्मल डिलेवरी से मृत बच्चा पैदा हुआ। दशाश्वमेध थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में अशोक ने बताया कि भर्ती कराने के समय ही चिकित्सक ने बच्चा उल्टा होने और आपरेशन की बात कही गई थी। अगर समय से आपरेशन होता तो शायद बच्चे की जान बच सकती थी। सूचना पाकर सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के निर्देश पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने बातचीत कर मामला शांत कराया। वहीं अस्पताल प्रबंधन से जुड़े गौरी शंकर ने परिवारीजनों के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि आपरेशन की बात कही गई थी लेकिन परिवारीजन आपरेशन को तैयार नहीं हुए। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि डॉ. पियूष राय, डॉ. रंजन की दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की जा चुकी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed