{"_id":"5a6a47de4f1c1b410b8b521e","slug":"131516914654-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास में कार्य में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास में कार्य में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर ब्लाक के कटारी ग्राम पंचायत में विकास में कार्य में गड़बड़ी को लेकर दर्जनों लोगों ने चोलापुर ब्लाक मुख्यालय पर हंगामा किया। ग्रामीण ग्राम पंचायत में हो रहे कार्य रोकने की मांग कर रहे थे। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अभिलाष से कार्य को रोकने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में इंटरलॉकिंग सड़क के नाम पर हजारों रुपये निकालकर गबन किया गया है। साथ ही कई अन्य से विकास कार्य है जहां पर कागजों पर ही कार्य पूर्ण कराया गया है। जिसकी शिकायत पर जांच प्रक्रिया चल रही है। फंसने के डर से ग्राम पंचायत अधूरे काम को पूर्ण कर रही हैं। ग्रामीणों के हंगामे के बाद खंड विकास अधिकारी आसाराम वर्मा ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अभिलाष कुमार को तलब करते हुए तत्काल कार्य बंद करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत में विरोध के चलते चोलापुर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर कार्य को रोकवाया था। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने बताया कि 2015-16 में पैसा निकाला गया है और अब इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है।