{"_id":"5a68f65c4f1c1ba0268b64c4","slug":"131516828252-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर दिखेगी बंकर बर्बाद करने की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर दिखेगी बंकर बर्बाद करने की झलक
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में मनाए जाने वाला गणतंत्र दिवस समारोह इस बार खास होगा। इस दिन जहां लोग एंफीथिएटर ग्राउंड पर लोग रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देख सकेंगे वहीं एनसीसी कैडेटों की ओर से इस बार सीमा पर दुश्मन के बंकर बर्बाद करने की झलक प्रस्तुत की जाएगी। इसके लिए 89 बटालियन एनसीसी परिसर में तैयारी चल रही है।
कमांडिंग आफिसर कर्नल आरके गौतम के निर्देशन में होने वाले इस आयोजन में आर्मी विंग के एनसीसी कैडेट यह बताएंगे कि किस तरह सीमा पर एक सैन्य टुकड़ी दुश्मन का बंकर बर्बाद करती है। इसके लिए बटालियन पर कैडेटों को अलग-अलग टुकड़ी में बांटकर फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसमें उनका अचूक निशाने पर जोर अधिक है। इसके अलावा नेवल और एयर विंग के कैडेटों की ओर से साहसिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शस्त्र के साथ परेड, गार्ड आफ आनर सहित अन्य कार्यक्रम भी होंगे।