{"_id":"5a47fa754f1c1baa268b6cb6","slug":"131514666613-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंगहोम संचालक से बदमाशों ने मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंगहोम संचालक से बदमाशों ने मांगी रंगदारी
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर थाना अंतर्गत इमिलिया गांव में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर नर्सिंगहोम संचालक ऋषि यादव की कार रोक कर बदमाशों ने 20 हजार रुपये महीन की रंगदारी मांगी है। विरोध करने पर ऋषि को असलहा सटाकर उसकी पिटाई की गई। भयभीत ऋषि ने क्षेत्राधिकारी पिंडरा और एसएसपी को सूचना देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
चोलापुर थाना अंतर्गत अल्लोपुर निवासी ऋषि ने बताया कि शुक्रवार को वो पांडेयपुर स्थित नर्सिंगहोम से कार से निकलकर घर जा रहे थे। इसी बीच इमिलिया के समीप बदमाशों ने उनकी कार रोक कर उनसे रंगदारी की मांग की और मारपीट की। इस घटना से वो और उनका परिवार बुरी तरह से भयभीत है।