{"_id":"5a46a90a4f1c1b0a788b59a9","slug":"131514580234-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरबा, गिद्दा, बिहु लोकनृत्य की बिखरी सतरंगी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरबा, गिद्दा, बिहु लोकनृत्य की बिखरी सतरंगी छटा
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिऑन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘संगीतिका’ में बच्चों ने गरबा, गिद्दा, बिहु, भांगड़ा, लावणी जैसे लोकनृत्यों की सतरंगी छटा बिखेरी। लहरतारा स्थित स्कूल परिसर में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘...हवा हवाई’ और ‘...मैं नाचूं आज छम छम’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। ‘...मत काटो मुझे’ पर नृत्य पेश कर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कराटे के हैरतअंगेज स्टंट से भी बच्चों ने कमाल कर दिखाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, शिव वंदना और मैं जिंदा शहर बनारस हूं... गीत से हुआ। ‘...ठरकी छोकरो’ गीत पर मारवाड़ी लोकनृत्य की भी शानदार प्रस्तुति रही। ...वंदे मातरम पर कव्वाली की पेशकश भी सराहनीय रही। ‘...लकड़ी की काठी’ और ‘...नन्हा मुन्ना राही हूं’ पर आर्केस्ट्रा का संयोजन भी खूब रहा। मुख्य अतिथि राहुल सिंह और विशिष्ट अतिथि वंदना सिंह रहीं। अतिथियों का स्वागत प्रबंध निदेशक संदीप कुमार सिंह व निदेशिका प्रवीन सिंह ने किया। संयोजन तनुजा सिंह का रहा। संचालन मो. इमरान व राजेश राय ने किया।