फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   यूपी में बिना दलाली के जनता का काम: महेंद्र नाथ पांडेय

यूपी में बिना दलाली के जनता का काम: महेंद्र नाथ पांडेय

Sun, 17 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
यूपी में बिना दलाली के जनता का काम: महेंद्र नाथ पांडेय
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि केंद्र -प्रदेश की सरकारें मिलकर वर्षों से उपेक्षित यूपी को पुन: विकसित और सुसज्जित करने की दिशा में काम कर रही हैं। योगी के सात माह के कार्यकाल में प्रदेश में बदलाव साफ दिखाई देने लगा है। नौकरशाही सरकार की मंशा के अनुकूल बदल रही है। लोगों के काम अब बिना किसी दिक्कत या दलाली के हो पा रहे हैं। यह भाजपा के गुड गवर्नेंस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी में अपराध पर सरकार लगातार चाबुक चला रही है। प्रदेश में अपराधियों के लिए अब कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है। बहू -बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी। शनिवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत के लिए पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश दुबे, जिला महामंत्री उमेश दत्त पाठक, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जय नाथ मिश्रा, राजकिशोर सिंह, प्रभात सिंह, संजय भारद्वाज उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed