{"_id":"5a021c2a4f1c1b3c3d8b600a","slug":"131510087722-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी का जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी का जगह-जगह हुआ स्वागत
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी शालिनी यादव ने मंगलवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने नामांकन जुलूस की शुरुआत की। जुलूस में कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ महापौर पद की प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करते चल रहे थे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, फ्रंटल संगठन, प्रकोष्ठ एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी शालिनी यादव ने अपने श्वसुर और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति श्यामलाल यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी कांग्रेसी मलदहिया स्थित सरदार पटेल चौराहे पर पहुंचे। शालिनी यादव ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नामांकन जुलूस का श्रीगणेश किया।
नामांकन जूलूस तेलियाबाग, अंधरापुल, नदेसर, वरुणापुल होते हुए कचहरी पहुंचा। इस दौरान रास्ते भर जगह-जगह महापौर प्रत्याशी का स्वागत किया गया। जुलूस में पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी, पूर्व विधायक कैलाश टंडन, ललितेशपति त्रिपाठी, अजय राय, प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केशरी, रामसुधार मिश्रा, प्रो. अनिल उपाध्याय, बैजनाथ सिंह, रविशंकर पाठक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।