फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नगर निगम में महिलाओं का कोटा घटा

नगर निगम में महिलाओं का कोटा घटा

Wed, 11 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में महिलाओं का कोटा घटा
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच मंगलवार को नगर निगम के वार्ड आरक्षण की सूची लखनऊ से बनारस पहुंच गई। शासन से जारी सूची में कुल 90 वार्डों में से 40 अनारक्षित हैं। जबकि 20 वार्डों को महिला (सामान्य) के लिए आरक्षित किया गया है। 16 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

इस सूची में पिछली बार की तुलना में महिला सीटों में कटौती कर दी गई है। पिछली बार सामान्य, पिछड़ा और अनुसूचित वर्ग की महिलाओं के लिए कुल 32 सीटें थीं। जबकि इस बार की सूची के मुताबिक 30 सीटों पर महिलाएं चुनाव मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक आठ वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि दो वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। चार वार्डों में अनुसूचित जाति के उम्मीदवार किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रभारी व संयुक्त नगर आयुक्त रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि इस आरक्षण सूची का बुधवार को प्रकाशन करने के बाद इस पर जनता से आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद उसे शासन को भेजा जाएगा। उधर, वार्डों के आरक्षण की सूची जारी होते ही चुनाव की तैयारियों में लगे लोगों में जोड़-तोड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed