फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जीएसटी से जुड़ी व्यापारियों की दिक्कत दूर करेंगे सीएस

जीएसटी से जुड़ी व्यापारियों की दिक्कत दूर करेंगे सीएस

Thu, 05 Oct 2017 02:07 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी से जुड़ी व्यापारियों की दिक्कत दूर करेंगे सीएस
वाराणसी। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के 50वें स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंपनी सचिव और इससे जुड़े छात्रों को संबोधित किया। इसके बाद कंपनी सचिव संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों ने छोटे-छोटे सेमिनार व कार्यशालाओं के माध्यम से जीएसटी के प्रति जागरूक करने तथा उनकी छोटी-छोटी टोलियां बनाकर व्यापारियों के बीच भेजने का संकल्प लिया। कहा कि वे प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप व्यापारियों को जीएसटी में आ रही दिक्कतें दूर करने के हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी रहे। सभी ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। पीएम ने कहा कि कार्पोरेट गवर्नेंस के मूल तत्व को कंपनी सेक्रेटरी आगे बढ़ाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीएसटी में आ रही दिक्कतों को वह दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापारियों को जीएसटी की जानकारी देने का संकल्प दिलाया। पूर्व चेयरमैन सुशील कुमार कंदोई ने कहा कि सीएस के छात्रों को इस तरह से प्रशिक्षित करेंगे कि जीएसटी को लेकर आने वाली व्यापारियों की समस्याओं को वे दूर कर सकें। संस्थान के चेयरमैन अजय कुमार ने बताया कि सेमिनार के माध्यम से जीएसटी की जानकारी छात्रों को दी जाएगी और वे रिटर्न भरने आदि में व्यापारियों की मदद करेंगे। कार्यक्रम में उद्यमी अशोक गुप्ता, दीनानाथ झुनझुनवाला, आरके चौधरी, जीडी दूबे, आरके सिंह, अमित भार्गव, नंदिता गुजराती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed