फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विपक्ष पर निशाना, भाजपाजनों से एकजुटता का आह्वान

विपक्ष पर निशाना, भाजपाजनों से एकजुटता का आह्वान

Thu, 07 Sep 2017 02:11 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
विपक्ष पर निशाना, भाजपाजनों से एकजुटता का आह्वान
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने विपक्ष पर जमकार निशाना साधा और कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करने की नसीहत दी। एकजुटता को उन्होंने किसी भी काम की सफलता का मूल मंत्र बताया।
विज्ञापन

नागरी नाटक मंडली में पाटी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से डॉ. पांडेय ने कहा कि सपा और बसपा जनता की समस्याओं को भूल गए। इसीलिए इन दोनों दलों की जमीन खिसक गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पिता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बसपा प्रमुख मायावती दौलत जुटाने तक सीमित रह गई और पार्टी पूरी तरह से खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और राज्य में लंबे समय तक शासन किया लेकिन जनता की समस्याएं दूर नहीं हुई। कांग्रेस सरकारों से पार्टी चलाने लगी। आज उनके पास कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीति-रीति को आगे बढ़ाने के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करें। उनके त्याग और बलिदान को भूलें नहीं। उनके बलिदानों से नसीहत लेकर पार्टी केलिए अनुशासित कार्यकर्ता की तरह काम करें। अध्यक्ष ने कहा कि दूसरे नौजवानों का उत्साहवर्धन करें। गरीबों और पिछड़ों के साथ मिलकर उनकी मदद करें। बिना रुके, थके जनहित से जुड़े मसलों को एक मिशन की तरह समाधान के लिए काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में वाराणसी, गाजीपुर, भदोही, जौनपुर, चंदौली से कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। मंच पर प्रदेश के खेल राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी दादा, एमएलसी केंदार नाथ सिंह, विधायक रवींद्र जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और विधान परिषद की पूर्व सदस्य डॉ. वीणा पांडेय मौजूद रहीं। स्वागत भाषण एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने किया। संचालन काशीनाथ अकेला ने किया।
वाहनों के जुलूस के साथ शहर लाए गए डॉ. पांडेय
वाराणसी/ बावतपुर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का बुधवार को वाराणसी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बाबतपुर से लेकर नागरी नाटक मंडली तक भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा हुआ था। जुलूस में करीब सौ चार पहिया वाहनों के अलावा सैकड़ों बाइक सवार शामिल थे। डॉ. पांडेय के स्वागत के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट के आगमन हाल से लेकर टर्मिनल तक हजारों कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। कार्यकर्ताओं के उत्साह के चलते डॉ. पांडेय को एयरपोर्ट परिसर से निकलने में डेढ़ घंटे से भी ज्यादा लग गया। माला पहनाने की होड़ में कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की हुई। नगर निगम चुनाव में दावेदारी करने वाले टिकटार्थी प्रदेश अध्यक्ष के सामने नारेबाजी कर शक्ति प्रदर्शन भी करने लगे। लगभग 300-400 कार्यकर्ता टर्मिनल के अंदर प्रवेश टिकट लेकर एवं कई दर्जन नेता पास बनवाकर अंदर पहुंच गए थे। पार्टी कार्यालय द्वारा 25 लोगों के पास के लिए आधिकारिक रूप से मांग की गई थी लेकिन 40-50 लोग टर्मिनल के आगमन हाल तक पहुंच गए। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में किसी वीआईपी के स्वागत में लोगों का पास बनाया गया हो।
एयरपोर्ट से निकलने पर बाबतपुर त्रिमुहानी पर विधायक अवधेश सिंह, चंद्रिका मंडी में विधायक कैलाश सोनकर, जेके इंटरनेशनल पर अशोक मिश्रा, रमेश मिश्रा, आरटीओ आफिस पर गौतम सिंह, अशोक सिंह, संजय मोटल पर राजेंद्र सिंह, आजाद गौतम, सातो महुआ हनुमान मंदिर पर जयनाथ मिश्रा, विनोद पांडे, गजेंद्र सिंह, अशोक सेठ, रामदेव वर्मा, लक्ष्मी हॉस्पिटल पर डॉ. अशोक राय, सराय काजी में रिंकू तिवारी, मुकेश सिंह, हरहुआ हनुमान मंदिर पर अवधेश पांडे, कौशलेंद्र सिंह, कोईराजपुर मै कैलाश अकेला, जय प्रकाश पांडे, वनवासी कल्याण आश्रम पर जयनाथ मिश्रा, दिनेश मौर्या, तरना पर रमेश सिंह, सुनील सिंह, मीना तिवारी एंव बृजेश पांडे की टीम ने स्वागत किया।
गिलट बाजार बाईपास पर शशांक रघुवंशी, अवधेश राय, संदीप सिंह मोनू, रोहत श्रीवास्तव ने स्वागत किया। भोजूबीर, कचहरी चौराहा, नदेसर होते हुए वह मलदहिया चौराहा पहुंचे जहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्हें गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय जापा था लेकिन वो सीधे नागरी नाटक मंडी पहुंचे।

एयरपोर्ट पर मौजूद रहे नेता
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा, केदारनाथ सिंह, सुशील सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, साधना सिंह, नागेंद्र रघुवंशी, डॉ. राकेश त्रिवेदी, शंकर गिरी, महेश चंद्र श्रीवास्तव, कौशलेंद्र सिंह, अशोक चौरसिया, सुधीर मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, आशीष बघेल, हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि, डॉ. वीणा पांडेय, अशोक तिवारी, पवन सिंह, प्रभात सिंह, करूणेश शर्मा, अशोक मिश्रा, जगदीश तिवारी, उमेश दत्त पाठक, पवन चौबे, एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed