{"_id":"59a32dba4f1c1bb3488b48ce","slug":"131503866298-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पूरा कराएं एसटीपी और रिंगरोड का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पूरा कराएं एसटीपी और रिंगरोड का काम
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीवेज समस्या से शहर को निजात दिलाने के लिए लंबे समय से निर्माणाधीन गोइठहां में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण को युद्धस्तर पर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, रिंगरोड के निर्माण में तेजी लाने की हिदायत दी है। दोनों परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि अब समय नहीं है। पूरी ताकत लगाकर काम करें और समय पर नतीजा दें।
सुबह पांडेयपुर-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित गोइठहा एसटीपी पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले प्लांट का ले आउट देखा। जल निगम के जीएम संजय सिंह ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। सीएम ने यहां पर्यावरण सरंक्षण के लिए बरगद का पौधा लगाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों के अलावा मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण से पूछा कि क्या समय पर प्लांट का काम पूरा हो जाएगा। अब तक 64 फीसदी ही काम हुआ है। इस पर अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि प्लांट का बेस तैयार हो चुका है। अब निर्माण रफ्तार पकड़ेगा और 31 दिसंबर तक इसे पूरा करा लिया जाएगा। यहां से मुख्यमंत्री कुछ ही दूरी पर निर्माणाधीन रिंग रोड की प्रगति जानने पहुंचे। तकरीबन 30 मिनट के निरीक्षण में उन्होंने काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई। जिम्मेदारों को स्पष्ट किया कि निर्माण में देरी हुई तो इसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसके वर्मन, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मौजूद रहे।