{"_id":"599b49474f1c1bcc058b4b28","slug":"131503349063-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों के नहीं आने पर सपा एमएलसी ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों के नहीं आने पर सपा एमएलसी ने उठाए सवाल
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के शासी निकाय की सोमवार को हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों के शामिल नहीं होने पर सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश ने सवाल उठाए। विकास भवन में हुई बैठक में जिले के आठ में सिर्फ दो विधायक आए थे। बाकी ने अपने प्रतिनिधि भेजे थे। इस पर सपा एमएलसी ने पूछा कि किस शासनादेश में लिखा है कि जो जनप्रतिनिधि है, वह अपना प्रतिनिधि भेज सकता है। इस पर बताया गया कि ऐसा नियम में नहीं है। एमएलसी ने कहा कि इस प्रवृत्ति पर रोक लगनी चाहिए।
बैठक में शामिल होने वाले विधायकों में रोहनिया से सुरेंद्र नारायण सिंह और सेवापुरी से नील रतन पटेल शामिल हुए थे। बैठक की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने जिला पंचायत की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंचायत की योजनाओं की हर प्रगति रिपोर्ट जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। मंडुवाडीह, रोहनिया बाजार, कैथी, कंदवा में सामुदायिक शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया। हरहुआ में चिकित्सालय के लिए चयनित भूमि से नर्सरी को हटाने को कहा गया ताकि चिकित्सालय का निर्माण कराया जा सके। इस दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि के 2016-17 और 2017-18 की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।