फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राजघाट पुल से किशोर ने लगाई छलांग

राजघाट पुल से किशोर ने लगाई छलांग

Tue, 15 Aug 2017 02:24 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
राजघाट पुल से किशोर ने लगाई छलांग
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकिमगंज इलाके में रहने वाले मोनू (18) ने सोमवार की रात करीब नौ बजे राजघाट पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर परिजन और पुलिस पहुंची। रात तक गोताखोर शव की तलाश में लगे थे। मोनू पेशे से ई रिक्शा चलाने का काम करता था। घटना के वक्त मोनू के साथ मौजूद उसके दोस्तों ने बताया कि छलांग लगाने से पहले मोनू ने मोबाइल पर लड़की से बात किया था। जिसके बाद वह मालवीय पुल पर पहुंचा और शराब पीने के बाद कूद गया। मोनू के पिता कालभैरव निवासी विनोद पांडेय भांग के ठेके पर काम करते हैं। मोनू ने घर पर और प्रहलादघाट चौराहे से अपने बड़े भाई राहुल को फोन से कहा कि वह गंगा में छलांग लगाने जा रहा है। बड़ा भाई पुल की ओर गया तब तक वह पुल से कूद पड़ा। बड़े भाई की सूचना पर परिजन पहुंच गए। एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम पहुंच कर उसकी तलाश में देर रात तक जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed