{"_id":"594ecbbe4f1c1b58758b468e","slug":"131498336190-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों ने मजार की मड़ई फूंकी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबियों ने मजार की मड़ई फूंकी, दो गिरफ्तार
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोलापुर। सुलेमापुर गांव में चेतन बाबा की मजार स्थित मड़ई में शनिवार की शाम तीन शराबियों ने आपस में झगड़ा करने के बाद आग लगा दी और मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया। ग्रामीणों में व्याप्त तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
चोलापुर थाना अंतर्गत सुलेमापुर में चेतन बाबा की मजार पर शनिवार की शाम शराब के नशे में धुत गांव के ही राममूरत उर्फ मुरली, लक्ष्मण राजभर और बाबूलाल प्रजापति जुटे। पहले पूजा करने की जिद पर आपस में कहासुनी कर लिए। उसके बाद तीनों बाबा की मजार की मड़ई में आग लगा दिए और भाग निकले। आग लगने के कारण मजार की चादर सहित अन्य सामान जल गए। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मजदूरों को लगाकर मड़ई का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। पुलिस ने राममूरत और लक्ष्मण को हिरासत में ले लिया है जबकि बाबूलाल की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।