फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रवेश परीक्षाओं की आंसर की जारी

प्रवेश परीक्षाओं की आंसर की जारी

Thu, 15 Jun 2017 02:07 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षाओं की आंसर की जारी
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा की आंसर की विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। संबंधित अभ्यर्थी 17 जून तक ओएमआर से मिलान कर अपनी आपत्ति परीक्षा सामान्य विभाग में जमा कर सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जल्द ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इस बार 52 पाठ्यक्त्रस्मों में दाखिले के लिए करीब 30 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 21 ऐसे पाठ्यक्त्रस्म हैं, जिसमें सीट से कम या फिर दोगुने से कम आवेदन आने की वजह से प्रवेश परीक्षा नहीं कराई गई। जिन 31 पाठयक्त्रस्मों में प्रवेश परीक्षा कराई गई, उसमें बीएससी, पीजीडीसीए, पीजी डिप्लोमा इन नुचरोपैथी एंड योग की ए, बी, सी, डी की आंसर की तैयार हो गई है। बुधवार को उसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने बताया कि यदि किसी को आपत्ति हो तो वह प्रमाण सहित 17 जून तक परीक्षा विभाग में जमा कर सकता है, इसके बाद आने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं होगा।
विज्ञापन

विवि में उर्दू, जिलेवार केंद्र पर बीकॉम का प्रैक्टिकल : विश्वविद्यालय से संबद्ध बनारस, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया जिले के उर्दू विषय के व्यक्तिगत छात्रों का प्रैक्टिकल 17 जून को विश्वविद्यालय स्थित उर्दू विभाग में होगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सुबह दस बजे से होने वाले प्रैक्टिकल के लिए सभी छात्रों को प्रवेश पत्र के साथ आना अनिवार्य है। इसके अलावा जिलेवार बने केंद्रों पर बीकॉम तृतीय वर्ष के व्यक्तिगत छात्रों का प्रैक्टिकल होगा। इसमें विद्यापीठ कैंपस में बनारस, चंदौली जिले के परीक्षार्थी आएंगे। भदोही में काशी नरेश पीजी कॉलेज, मिर्जापुर जीडी बिनानी पीजी कॉलेज, सोनभद्र काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर और बलिया में मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed