फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ईओ के लिखित आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

ईओ के लिखित आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

Thu, 15 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
ईओ के लिखित आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
भदोही। प्राविडेंट फंड, ग्रेच्यूटी, पेंशन, भत्ता वर्दी आदि घोटालों के विरोध में नगर पालिका के दो सौ सफाई कर्मियों ने बुधवार को पालिका प्रांगण में धरना दिया। सुबह 9 बजे से शुरू धरना दोपहर 1 बजे अधिशासी अधिकारी आसुतोश द्विवेदी द्वारा बिंदुवार जवाब देने और कार्रवाई की समय सीमा लिखित रूप से दिए जाने के बाद समाप्त हुआ। इसके बाद भी कर्मचारियों ने कहा कि लिखित आश्वासन के अनुसार कार्रवाई नहीं किए जाने पर पुन: आंदोलन करेंगे।पिछले चार दिन से सफाई कर्मी अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक, धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बैठक करने के बाद कर्मचारियों ने तहसील में ज्ञापन दिया। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और बुधवार को पालिका में प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता मो.राशिद ने कहा कि सरकार से हमें कोई शिकायत नहीं है लेकिन सरकार से प्रदत्त सहुलियतें, वेतन, भत्ता, मानदेय आदि न मिले तो बाध्य होकर शांतिपूर्ण आंदोलन करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हम लोग गरीब हैं इसलिए हर स्तर पर हमारी अनदेखी होती है। लेकिन यह अनदेखी और अब और सहन नहीं होगा। सुबह से प्रदर्शन चला। दोपहर ईओ प्रदर्शन कर रहे कर्मियों के बीच आए और घंटों उनके साथ रहे। उन्होंने बिंदुवार लिखित आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने धरना समाप्त किया। धरना समाप्त करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि यदि नियत समय पर समस्याएं दूर न की गई तो पुन: आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में वारिस अली, तौसीफ बेग, साजिद खां, विनोद, किरन, शिवकुमार, अरुणा देवी, मो. असलम. हसीना, मो. मुस्तफा आदि डेढ़ सौ से अधिक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed