फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1,300 property owners deposited 1.72 crore in taxes.

Varanasi News: 1300 भवन स्वामियों ने जमा किए 1.72 करोड़ रुपये टैक्स

Sun, 12 Jul 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
1,300 property owners deposited 1.72 crore in taxes.
वाराणसी। नगर निगम प्रशासन की ओर से जनता की सुविधा के लिए सरकारी अवकाश के दिन भी टैक्स काउंटर खुले रखने के फैसले का पहले ही दिन बड़ा असर देखने को मिला। महीने के दूसरे शनिवार को भी 1,300 भवन स्वामियों ने निगम के काउंटरों और ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग कर 1.72 करोड़ रुपये टैक्स जमा किए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि जो लोग किसी कारणवश शनिवार को अपना टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं, उनके लिए रविवार (12 जुलाई) को भी सिगरा स्थित नगर निगम मुख्यालय समेत सभी जोनल कार्यालयों के टैक्स कलेक्शन काउंटर सामान्य दिनों की तरह सुबह से शाम तक खुले रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि 15 जुलाई तक गृहकर, जलकर और सीवरकर जमा करने पर 10 प्रतिशत की नियमित छूट मिल रही है। इसके बाद बिना किसी छूट के पूरा टैक्स देना होगा।
विज्ञापन

साथ ही, जो लोग घर बैठे भुगतान करना चाहते हैं, वे नगर निगम की वेबसाइट या आधिकारिक व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 86018 72601 पर डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। डिजिटल भुगतान करने पर दो प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत (कुल 12 प्रतिशत छूट) का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed