फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1300 people reached to take 690 bags of fertilizer, uproar

Varanasi News: 690 बोरी खाद लेने के लिए पहुंच गए 1300 लोग, हंगामा

Tue, 26 Aug 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
1300 people reached to take 690 bags of fertilizer, uproar
खाद के लिए कतार खड़े किसान। संवाद
गाजीपुर। नगर के स्टेशन रोड स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद लेने को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा व नारेबाजी हुई। सुबह साढ़े 10 से 11 बजे तक हंगामा व नारेबाजी हुई। सूचना पाकर सदर एसडीएम मनोज पाठक, सीओ शेखर सेंगर, शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रशासन के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ और कतारबद्ध तरीके से किसानों में खाद का वितरण सुनिश्चित कराया गया। 690 बोरी खाद लेने के लिए 1300 किसान पहुंच गए थे।
विज्ञापन

भोर में सुबह 4 बजे से ही किसान नगर के स्टेशन रोड स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए पहुंचने लगे। सुबह 10 बजे तक 1300 किसान पहुंच गए। किसानों का कहना है कि सुबह 11 बजे से खाद का वितरण शुरू किया गया। खाद वितरण शुरू होते ही अफरा-तफरी हो गई। हर किसान पहले खाद लेना चाहता था।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने हंगामा भी किया। साथ ही यूरिया दो के नारे लगाए। स्थिति बिगड़ती देखकर समिति के सचिव निरंजन सिंह ने सूचना प्रशासन को दी। इस पर सदर एसडीएम मनोज पाठक, सीओ सीओ शेखर सेंगर, शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय पुलिस बल संग पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करते हुए कतार लगाई। इसके बाद खाद का वितरण शुरू हुआ। किसानों का आरोप है कि केवल एक-एक बोरी खाद दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात बाधित, की गई बैरिकेडिंग
गाजीपुर। हंगामा व नारेबाजी के दौरान यातायात बाधित हो गया। सड़क के आधे हिस्से पर किसान थे, तो दूसरी तरफ बाइकों की कतार। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ लंका-स्टेशन रोड मोड़ पर प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग कर दी गई। बैरिकेडिंग हटाकर बारी-बारी से वाहनों को गुजरने के लिए रास्ता दिया जा रहा था।
इस वजह से हुआ हंगामा
गाजीपुर। स्टेशन रोड स्थित साधन सहकारी समिति पर 25 अगस्त को काफी संख्या में किसान पहुंच गए। साथ ही बीते दो दिनों से ई-पॉश मशीन सही से काम नहीं कर रही थी। इसके कारण सभी किसानों को खाद का वितरण नहीं हुआ था। वहीं खाद का वितरण उन्हीं लोगों को शुरू किया गया, जिनको 23 अगस्त को टोकन दिया गया था। इन सब वजहों से हंगामा व नारेबाजी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
मैं सुबह 8 बजे साधन सहकारी सहकारी समिति पर पहुंच गया था। घर से बगैर नाश्ता किए आया था क्योंकि खाद की बहुत अधिक जरूरत है। पौने एक बज गया, लेकिन खाद अभी तक नहीं मिल पाई है। - अनिल, विद्यापारा
एक किसान को केवल एक बोरी खाद दी जा रही है, जो कि खेती के लिए अपर्याप्त है। घंटों इंतजार के बाद भी पर्याप्त खाद नहीं मिल पाई है। - अनिरुद्ध कुशवाहा, चिलार
बहुत ज्यादा लोग आ गए थे। कल रविवार था। आज अधिक लोग आ गए। इस कारण हम लोगों के पास फोन आया था। जिसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे थे। हंगामा नहीं चला है। सुबह से लोग आ गए थे। सभी चाह रहे थे कि पहले उनको मिल जाए। लाइन लगाकर खाद का वितरण कराया गया। - मनोज पाठक, सदर एसडीएम

अधिक से अधिक किसानों को खाद मिल जाए। इसलिए एक-एक बोरी खाद का वितरण किया गया। कुल 690 बोरी खाद का वितरण किया गया है। - निरंजन सिंह, सचिव साधन सहकारी समिति स्टेशन रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed