फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   13 students sent to jail on charges of attempting to burn Manu Smriti, assault and spreading hysteria

Varanasi News: मनु स्मृति जलाने के प्रयास, मारपीट, उन्माद फैलाने के आरोप में 13 छात्र-छात्राओं को जेल भेजा

Fri, 27 Dec 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
13 students sent to jail on charges of attempting to burn Manu Smriti, assault and spreading hysteria
फोटो....
विज्ञापन

मनु स्मृति जलाने के प्रयास, मारपीट, उन्माद फैलाने के आरोप में 13 छात्र-छात्राओं को जेल भेजा
- बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर की शिकायत पर केस दर्ज, अदालत में पेश करके जेल भेजा गया
- एटीएस की टीम पूछताछ करने पहुंची, एटीएस अर्बन नक्सली का कनेक्शन खंगाल रही


माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। बीएचयू कैंपस में मनु स्मृति जलाने के प्रयास, सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में लंका थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया। मामले में गिरफ्तार 13 छात्र-छात्राओं को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 10 छात्रों की गिरफ्तारी पहले की गई थी। तीन छात्राओं की गिरफ्तारी बाद में हुई है। आरोपियों से पूछताछ करने के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की टीम भी लंका थाने पहुंची है। एटीएस की टीम आरोपी छात्र-छात्राओं का अर्बन नक्सलियों से कनेक्शन खंगाल रही है।
बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसपी सिंह ने लंका थाने की पुलिस को बुधवार को तहरीर दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि कैंपस में कला संकाय चौराहे पर मनु स्मृति ग्रंथ जलाने के प्रयास और धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से पूर्व नियोजित योजना के तहत छात्र-छात्राओं की तरफ से हंगामा किया जा रहा था। सभी को शांत कराने और मौके से हटाने के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम प्रयास कर रही थी। इस पर छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा कर्मियों से मारपीट की। परिसर में तोड़फोड़ कर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। मारपीट में दो महिला सुरक्षा कर्मियों को गंभीर चोट लगी है। उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर ऑफिस के कर्मचारियों ने 13 छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया था। इन सबको पुलिस के सुपुर्द किया गया। इन सबके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------

गिरफ्तार छात्र-छात्राएं

बीएचयू के कला संकाय के बीए ऑनर्स के मुकेश कुमार, संदीप जायसवार, अमर शर्मा व लक्ष्मण कुमार, एमए हिंदी के अरविंद पाल, दर्शन शास्त्र के शोध छात्र अनुपम कुमार, छात्र अविनाश, अरविंद, शुभम कुमार व आदर्श, एमएससी (मनोविज्ञान) की इप्सिता अग्रवाल, एमए (समाजशास्त्र) की सिद्दी तिवारी और कला संकाय से बीए ऑनर्स की कात्यायनी।
------------------------------------------
एनआईए भी कर चुकी है पूछताछ
एटीएस के अफसरों ने बताया कि गिरफ्तार छात्र-छात्राओं में कुछ की गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध रही हैं। एक छात्रा से एनआईए की टीम पहले पूछताछ कर चुकी है। इसलिए छात्र-छात्राओं से पूछताछ की गई कि उन्होंने जो कृत्य किया, उसके पीछे उनका उद्देश्य क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed