{"_id":"668f3f83ea364d20980818d6","slug":"13-people-died-in-purvanchal-due-to-lightning-caused-by-changing-weather-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का कहर: पूर्वांचल के सात जिलों में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, अकेले चंदौली में 5 लोगों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का कहर: पूर्वांचल के सात जिलों में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, अकेले चंदौली में 5 लोगों ने गंवाई जान
Thu, 11 Jul 2024 07:42 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:42 AM IST
सार
पूर्वांचल के सात जिलों में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से 13 लोगों की जान चली गई। घटना चंदौली, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, वाराणसी और बलिया में हुई। इनमें अकेले चंदौली में ही पांच लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
बारिश के बाद जलभराव होने से कंधे पर बच्ची को लेकर जाते हुए युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरज-चमक के साथ तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से बुधवार को पूर्वांचल के सात जिलों में 13 लोगों की मौत हो गई। अकेले चंदौली में ही पांच लोगों की मौत हुई है। छह महिलाओं सहित सात लोग झुलसे हैं।
विज्ञापन
पूर्वांचल के कई जिलों में बुधवार की दोपहर तेज बारिश हुई। इसी बीच बिजली गिरने से चंदौली में नियामतावाद के भिसौड़ी गांव निवासी मोती यादव (58) और कुंडा कला निवासी पुल्लू (40) की जान चली गई। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी चचेरे भाई चिंटू (13) और अंकित (15) की मौत हो गई। बरहनी विकासखंड के कोदई गांव निवासी मुनीव बिंद (55) की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
इसी तरह गाजीपुर के मरदह में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जौनपुर में किसान, मऊ में महिला, सोनभद्र में महिला और बलिया में किसान की जान गई है। वाराणसी के धौरहरा निवासी राजेंद्र की व्रजपात से मौत हो गई। वहीं चौबेपुर में दो मछुआरे धूपलाल साहनी (52) और पुन्नू साहनी (32) की बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन