फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   13 lakh cash and 40 lakh jewelery stolen from businessman's house

Varanasi News: कारोबारी के मकान से 13 लाख नकदी और 40 लाख के गहने चोरी

Mon, 18 Nov 2024 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
13 lakh cash and 40 lakh jewelery stolen from businessman's house
फोटो....
विज्ञापन


कारोबारी के मकान से 13 लाख नकदी और 40 लाख के गहने चोरी

- नरायनपुर डाफी इलाके की घटना, लड़की की सगाई करने गया था परिवार, चोरों ने खंगाल डाला घर

माई सिटी रिपोर्टर


वाराणसी। नरायनपुर डाफी इलाके की मीनाक्षी नगर काॅलोनी में रहने वाले एक कारोबारी के घर में घुसकर चोर 13 लाख रुपये और लगभग 40 लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है।

राजातालाब थाना क्षेत्र के जयापुर के मूल निवासी अश्वनी कुमार राय लगभग 20 साल से मीनाक्षी नगर कॉलोनी में घर बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। वह दुग्ध उत्पाद से संबंधित एक कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं और उनका स्टूडियो भी है। शनिवार की रात अश्वनी की छोटी बहन की सगाई और तिलक का का कार्यक्रम अमरा अखरी स्थित एक मैरेज लॉन में था। परिवार के लोग घर में ताला बंद करके लॉन गए थे। घर के मुख्य दरवाजे में बंद ताले को तोड़कर चोर भीतर घुसे। कमरे के भीतर रखी लकड़ी की आलमारी का लॉक तोड़ कर चोर उसमें रखे 13 लाख नकद और 40 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर लंका थाने की पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची। घटनास्थल के बाहर कहीं सीसी कैमरा नहीं लगा मिला। अश्वनी ने बताया कि कारोबार के कलेक्शन के चार लाख रुपये और बाकी पैसा पहले से बहन की शादी के लिए रखे थे। घर में 15 लाख 50 हजार रुपये थे। तिलक में देने के लिए वह ढाई लाख रुपये ले गए थे। बाकी 13 लाख रुपये घर में छोड़ दिए थे। नकदी के अलावा लगभग 40 लाख रुपये के गहने भी घर से गायब हैं। काॅलोनी के लोगों का कहना था कि रात में पुलिस की गश्त न होने के कारण घटना घटित हुई है। उधर, इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------

बहन की शादी के गहने बच गए

अश्वनी ने बताया कि वह सगाई में जाने से पहले बहन की शादी के गहने अपनी आंटी को दे दिए थे। इसलिए उनकी बहन के गहने चोरों के हाथ नहीं लग सके। अश्वनी ने पुलिस से मांग की है कि चोरों को जल्द पकड़ कर उनकी नकदी और गहने बरामद किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed