स्वामी श्री श्रीराम भद्रेंद्र सरस्वती द्वारा स्थापित श्रीराम तारक आंध्रा आश्रम मानसरोवर में बुधवार से श्रीराम नवमी महोत्सव शुरू होगा। सनातन धर्म की रक्षा, लोक कल्याण और विश्व शांति के लिए 30 मार्च चलने वाले महोत्सव में भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी की विशेष पूजा, श्रीमद् वाल्मीकि रामायण पारायण और हवन होगा। अंगराग प्रदान, प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी।आश्रम में प्रबंध न्यासी वीवी सुंदरम शास्त्री और प्रबंधक वीवी सीताराम ने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन सुबह और शाम को विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम होगा। श्री सीताराम कल्याण महोत्सव, अंगरंग कार्यक्रम, भजन-किर्तन भी होगा। 30 मार्च को समापन होगा। आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी की ओर से सभी श्रद्धालुओं और भक्तजनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में इस पावन धार्मिक महोत्सव में भाग लें और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।