{"_id":"5813b9fa4f1c1bac52bc417c","slug":"1252-women-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"1252 महिलाओं ने पंजीकरण कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1252 महिलाओं ने पंजीकरण कराया
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 29 Oct 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
पांडेयपुर स्थित सुधाकर महिला पीजी कॉलेज में आयोजित महिला मतदाता पंजीकरण मेले में मतदान के लिए शपथ लेतीं छात्राएं एवं शिक्षिकाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पांडेयपुर स्थित सुधाकर महिला महाविद्यालय में महिला मतदाता पंजीकरण मेला लगाया गया। मेले में जादू, गीत संगीत और नाटक के माध्यम से मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के साथ ही लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और छात्राओं को वोटर कार्ड बनवाने और मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान 1252 महिलाओं ने मतदाता बनने के लिए पंजीकरण कराया। इन सभी को जनवरी तक मतदाता पहचान पत्र मिल जाएंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों का मतदाता पहचान पत्र बनाया जाना है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ही पात्र महिलाओं का वोटर कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण कराने के लिए मेला लगाया गया। कार्यक्रम में जादूगर आरआर सिंह ने लोगों का मनोरंजन किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने पेंटिंग, वाद विवाद, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कमिश्नर और डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि शत-प्रतिशत महिला वोटरों का नाम मतदाता सूची में नाम शामिल किया जाए। मतदान में उनकी हिस्सेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में एसडीएम सदर आर्यका अखौरी, स्वीप की ब्रांड एंबेसडर एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा, स्वीप के जिला सहायक नोडल अधिकारी केके श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएन दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया। लक्ष्य नाट्य कला मंच की ओर से अजय रोशन, अजय थापा, असलम शेख, कृष्णा चौबे ने नाट्य प्रस्तुति और आरआर सिंह ने जादू के जरिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
महिला मतदाता पंजीकरण मेले में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने महाविद्यालय की छात्रा प्रज्ञा चतुर्वेदी को सम्मानित किया। एनएसएस की छात्रा आगामी गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर आयोजित परेड में शामिल होगी। पूर्व में भी वह परेड में भी शामिल हो चुकी है।