{"_id":"5c7ec1b7bdec222dc912f0db","slug":"121551810999-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बाइक रैली
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजय संकल्प बाइक रैली निकाल कर ताकत दिखाई। प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने मारूफपुर पक्का पुल से रैली की शुरुआत की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को गिनाया और विपक्षियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मायावती की फितरत से बीजेपी वाकिफ है। अखिलेश यादव को नासमझ बताया। सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि बुआ अखिलेश को बबुआ बनाकर छोड़ेंगी। पुलवामा के आतंकी हमले को दुर्घटना बताने के बयान पर दिग्विजय सिंह को मानसिक दिवालियापन का शिकार और राष्ट्र विरोधी बताया। कहा कि देश मोदी के साथ खड़ा है। डॉ. पांडेय बाइक चलाकर खुरूहुंजा होते हुए चंदौली पहुंचे। अंत में सैयदराजा में शहीद स्मारक पर पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोकसभा प्रभारी ओमकार केशरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, सैयदराजा के चेयरमैन वीरेन्द्र जायसवाल, सरवन सिंह, आलोक सिंह ,शिवराज सिंह, महेंद्र सिंह, नागा वर्मा, नामवर प्रसाद, उदय प्रताप सिंह, योगेंद्र मिश्रा, अंजनी मिश्रा, जयशंकर जायसवाल, गोपाल गुप्ता, पद्माकर मिश्र, मुकेश सिंह रहे। पड़ाव से बाइक रैली को रामतेज पांडेय, मुगलसराय विधायक साधना सिंह, अभिमन्यू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पड़ाव से चलकर भोजपुर, साहूपुरी, दुल्हीपुर, चंधासी, पीडीडीयूनगर, अलीनगर, पांडेयपुर, नियमताबाद, बबुरी होते हुए चंदौली जिला मुख्यालय पहुंची। पीडीडीयू नगर में अखिल पोद्दार के नेतृत्व में राहुल जायसवाल के ईस्टर्न बाजार काजली मंदिर पर छोटे बच्चों ने पुष्पवर्षा की। रैली में अभिमन्यु सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य शिव शंकर पटेल, अखिल पोद्दार, अनिल गुप्ता (गुड्डू), ज्योति जायसवाल, सुधीर चौहान, किरण शर्मा, डॉ .विश्वनाथ चौहान, नपा चेयरमैन संतोष खरवार, प्रमोद पटेल, आलोक वरुण, आशीष गुप्ता, अनुराग मौर्य, सुनील विश्वकर्मा, विकाश शर्मा, कुंदन सिंह, आनंद गुप्ता प्रधान, राहुल वर्मा, जैनेंद्र राम, अशोक सोनकर, सचिन अग्रवाल रहे। धानापुर: कस्बा स्थित शहीद पार्क से बाइक रैली को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शाहीदगांव, डेढावल होते हुए सैयदराजा पहुंची। रैली में सुजीत जायसवाल, राजेश सिंह, अजय सिंह, हृदयनारायण तिवारी, प्रधान सूबेदार सिंह, अजहर खान, बाबू खान, इमरान खान रहे। चकिया: भाजपा की ओर से विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। मंगलवार को चकिया काली जी के पोखरे से रैली को विधायक शारदा प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने चकिया नगर, सिकंदरपुर, उतरौत, सैदूपुर सहित क्षेत्र के तमाम गांवों का भ्रमण करते हुए भाजपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। रैली में पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, उमाशंकर सिंह, काशीनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह मन्ने, अनिल तिवारी, हरेराम पांडेय, अजय पांडेय, भगवानदास मौर्य, सतेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्रा, पंकज द्विवेदी, पुल्लू सिंह, प्रेमनारायण सिंह, डॉ. कुंदन कुमार, श्रवण पांडेय, सरजू सिंह, अमित चौधरी, नरेंद्रनाथ द्विवेदी, अरविंद मोदनवाल रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय से भाजपाइयों ने विजय संकल्प रैली निकाली। रैली में अनिल तिवारी, मनमोहन चौहान, अजय पांडेय, विजय शंकर पांडेय रहे।
विज्ञापन