फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कोई मुझे ‘मोदी जी’ से मिला दे...

कोई मुझे ‘मोदी जी’ से मिला दे...

Wed, 23 Jan 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
कोई मुझे ‘मोदी जी’ से मिला दे...
वाराणसी। मुझे ‘मोदी जी’ ‘सुषमा स्वराज’ से मिलना है। मेरी मदद करो, मैं बहुत गरीब औरत हूं। मेरा इकलौता लड़का महेंद्र वर्मा पिछले 18 महीने से नेपाल जेल में बंद है। वहीं मेरा सहारा है। उसको छुड़ाने के लिए मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई मेरी मदद करो।
विज्ञापन

पथराई आंखों में उम्मीद की चमक लिए पांडेयपुर की 70 वर्षीय अमरावती हस्त कला संकुल के सामने हर गुजरने वाले शख्स से यही गुहार लगाती रही। हाथों में एक तख्ती लेकर इस उम्मीद से वहां पहुंची थी कि उसे कोई पीएम नरेंद्र मोदी से मिला देगा। अमरावती ने बताया कि उसका इकलौता बेटा नेपाल में पिकअप चलाता था। उसके पिकअप से बाइक सवार को टक्कर लग जाने के बाद नेपाल पुलिस ने उसे जेल में डाल दिया। उसे छुड़ाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की जरूरत है। अमरावती ने बताया कि पैसा जुटाने के लिए वह महीनों से भीख मांग रही है पर जितना जुटता है वह परिवार का पेट पालने और बेटे से मिलने जाने में खर्च हो जाता है। साड़ी के पल्लू से आंखों के आंसू को पोछते हुए वृद्धा ने कहा कि कुछ लोगों ने बताया कि पीएम और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आए हुए हैं। वे आपके बेटे को छुड़ाने में मदद कर सकते हैं। बीच-बीच में बस वो यही बात दुहराती रही कि उसे कोई ‘मोदी जी’ से और ‘सुषमा स्वराज’ से मिला दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed