फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महमूरगंज में सड़क धंसी

महमूरगंज में सड़क धंसी

Fri, 18 Jan 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
महमूरगंज में सड़क धंसी
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन को मात्र तीन दिन बचे हैं। शहर की कई मुख्य सड़कें खस्ताहाल हैं। महमूरगंज में गुरुवार को सड़क धंस गई। यह सड़क दो माह पहले ही बनाई गई थी। यहां जल निगम की पाइप में लीकेज थी। इस वजह से सड़क धंस गई।
विज्ञापन

महमूरगंज की सड़क की मरम्मत दो माह पूर्व कराई गई थी। कैंट के पास हुए चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के बाद सभी वाहनों को महमूरगंज के पास से भेजा जा रहा था। यहां वाहनों की संख्या काफी अधिक है। भेलूपुर जलसंस्थान के पास सड़क उखड़ी है। लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं की गई है। सड़क सही न होने की वजह से आए दिन यहां ट्रैफिक जाम लगता है। सिगरा से महमूरगंज की सड़क भी टूटी है। कई जगह गड्ढे होने से वाहनों को दूसरी लेन से घूमकर जाना पड़ रहा है। आए दिन यहां जाम लग रहा है। खराब सड़क के चलते दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

भारी गाड़ियों के चलते सड़कों पर बड़े बडे़ गड्ढे होने से आम राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इन सड़कों को दुरुस्त करने के लिए डीएम सुरेंद्र सिंह ने निर्देश दिया है। उधर पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता जीपी पांडेय ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के पहले सभी सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। महमूरगंज मार्ग पर गिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही सड़क बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed