{"_id":"5c1fed80bdec22571a17c328","slug":"121545596288-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातन छात्रों ने दी अतिथि गृह की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातन छात्रों ने दी अतिथि गृह की सौगात
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के पुरातन छात्रों ने संस्थान के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। देश-विदेश में रहने वाले छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में अतिथि गृह बनवाने का निर्णय लिया है। इसमें करीब ढाई करोड़ की लागत आएगी। खास बात यह रही कि रविवार को ही 103 छात्रों ने इसके लिए 85 लाख रुपये का योगदान भी दिया।
संस्थान में कृृषि शिक्षा एवं शोध में वैश्विक साझेदारी विषय पर आयोजित संगोष्ठी के दूसरे दिन भी वक्ताओं ने कृषि क्षेत्र में विकास के लिए युवा वैज्ञानिकों को अधिक से अधिक शोध करने का आह्वान किया। अंतिम दिन का कार्यक्रम पुरा-छात्र परिषद के नाम ही रहा। परिषद की ओर से डॉ. वीके चंदोला ने आभा अतिथि गृह बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने न केवल स्वीकारा बल्कि योगदान भी दिया। इस दौरान सर्वसम्मति से परिषद की नई टीम का गठन किया गया। संकाय प्रमुख प्रो. बंदना बोस की अध्यक्षता में हुई आमसभा में प्रो. नरेंद्र नाथ सिंह उपाध्यक्ष, प्रो. सीश कुमार सिंह सचिव, प्रो. कार्तिकेय श्रीवास्तव वित्तसचिव, प्रो. एमके सिंह, डॉ. विजय पी संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
इसके अलावा मानद उपाध्यक्ष के पद पर पश्चिम भारत से शिशिर रंजन, उत्तर भारत से शेषनाथ झा, दक्षिण भारत से प्रकाश तथा पूर्वी भारत से सुधीर कुमार के अतिरिक्त विदेश से कुमार संतोष तथा कृषि उद्योग से प्रभाकर राव को चुना गया। मानद संयुक्त सचिव पद पर डॉ.नितिन जोशी और कविता कानन चुने गए। सलाहकार समिति में डॉ. वी गोपाल रेड्डी, डॉ. एके जोशी, डॉ. आशीष खंडेलवाल, डॉ. पार्थादास, डॉ. वीएल जलाली, डॉ. एएन मुखोपाध्याय को शामिल किया गया। इस दौरान प्रो. बी र्जीली ने परिषद के पिछले साल की गतिविधियों और भावी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में निर्वतमान पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।