फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सामाजिक जागरूकता से ही प्रदूषण का हल

सामाजिक जागरूकता से ही प्रदूषण का हल

Sun, 11 Nov 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक जागरूकता से ही प्रदूषण का हल
वाराणसी। वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण...। गंगा प्रदूषण को लेकर बहुत हो हल्ला हुआ। हमारे शहर की आबोहवा चिंताजनक। प्रदूषण रोकने में सरकारी तंत्र तो नाकाम रह गया, गैर सरकारी तंत्र की कोशिशें भी सरकार को जगाने में कहीं कम रह गईं। अब तो जो हल निकलेगा वह सामाजिक जागरूकता से और हमारे आपके छोटे छोटे प्रयासों से। शनिवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में शहर के विशिष्ट जनों ने प्रदूषण के मुद्दे पर कमोबेश अपनी यही राय रखी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से शहर में वायु प्रदूषण की जो खतरनाक स्थिति है, उसकी समस्याओं पर तो बात हुई, उससे निपटने के, उसे कम करने के सुझाव भी इस मंच पर रखे गए। प्रदूषण कम करने में सरकारी तंत्र की क्या भूमिका है और हमारी अपनी क्या जिम्मेदारियां हैं, उस पर चर्चा हुई। बहुत हद तक प्रदूषण कम करने का दायित्व हमारा है लेकिन इसमें सरकारी तंत्र की भूमिका सबसे अहम है। अगर स्थिति खतरनाक है तो सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। दिल्ली जैसे हालात अगर बनारस में हैं तो यहां के सिस्टम को दुरुस्त करना शासन की जिम्मेदारी है। प्रदूषण नियंत्रण इकाई, पर्यावरणविद, पर्यावरण के मुद्दे पर काम करने वाली संस्थाओं की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। नेशनल क्लीन एयर एक्शन प्लान का लागू किया जाना चाहिए। दिवाली के दौरान, स्मॉग की स्थिति में एडवाइजरी और हेल्थ एलर्ट जारी किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed