{"_id":"5bd3788fbdec22697c0a8939","slug":"121540585615-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंडिंग के दौरान एयर एंबुलेंस का टायर फटा, दुर्घटना बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंडिंग के दौरान एयर एंबुलेंस का टायर फटा, दुर्घटना बची
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार की शाम लैंडिंग के दौरान एयर एंबुलेंस का टायर फट गया। एयर एंबुलेंस ढाका (बांग्लादेश) से दिल्ली जा रहा था और ईंधन के लिए एयरपोर्ट पर उतरा था। जोरदार धमाके के साथ टायर फटते ही अफरा-तफरी मच गई। विमान के पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को न केवल कंट्रोल किया, बल्कि धीरे धीरे वे नंबर 10 पर ले जा कर खड़ा किया। विमान में सवार मरीज व परिजन के साथ आए डॉक्टरों को एंबुलेंस से शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां मरीज को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
ढाका बंगलादेश निवासी मरीज मिट्ठू सैयदुल की तबीयत बिगड़ने पर उसे एयर एंबुलेंस से गुरुग्राम स्थितिमेदांता अस्पताल ले जाया जा रहा था। साथ में दो चिकित्सक और परिजन भी विमान में सवार थे। विमान ने ईंधन के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पर शाम 4:35 बजे लैंड किया। उसी समय विमान का अगला टायर फट गया। वहीं विमान के लिए नया टायर मंगाया गया है।
एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि एयर एंबुलेंस ईंधन के लिए एयरपोर्ट आया था लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। विमान में सवार मरीज को गैलेक्सी हॉस्पिटल से एंबुलेंस मंगाकर मरीज को भेजा गया।